सतर्कता जागरूकता सप्ताह
सतर्कता एवं विधिकार्य अनुभाग प्रतिवर्ष 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का आयोजन केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार करता है। इस सप्ताह के दौरान सतर्कता एवं विधिकार्य अनुभाग विभिन्न गतिविधियाँ, वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, निबंध लेखन प्रतियोगिताएँ, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ तथा व्याख्यान शृंखलाओं का आयोजन किया जाता है। समापन समारोह के अवसर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
कर्मचारी बैठक
सतर्कता एवं विधिकार्य अनुभाग एनसीईआरटी मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए समय-समय पर जागरूकता बढ़ाने और भ्रष्टाचार/अनाचार के प्रति सतर्क रहने हेतु विभिन्न बैठकें आयोजित करता है।
