पुस्तकालय के बारे में
पुस्तकालय एवं प्रलेखन प्रभाग (एल.डी.डी.), एनसीईआरटी के एनआईई परिसर में पंडित गोविंद बल्लभ पंत ब्लॉक में स्थित है। यह एनसीईआरटी का अधिगम संसाधन केंद्र एवं सेवा प्रभाग है। पुस्तकालय में पाठ्य एवं अपाठ्य दोनों प्रकार की संदर्भ सामग्रियाँ संग्रहीत हैं, जो विद्यालयी शिक्षा और शिक्षक शिक्षा से संबंधित हैं। इसमें मनोविज्ञान, पर्यावरण शिक्षा, मूल्य शिक्षा, जनसंख्या शिक्षा, साहित्य एवं भाषाएँ, पाठ्यपुस्तक संग्रह, शिक्षा आयोग की रिपोर्टें, शैक्षिक सर्वेक्षण एवं नीतिगत दस्तावेज आदि शामिल हैं।
एनसीईआरटी की भूमिका एवं उसका पुस्तकालय
एनसीईआरटी का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना, योजना बनाना, समन्वय स्थापित करना और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
दूसरे शब्दों में, एनसीईआरटी का मुख्य ध्यान विद्यालयी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा स्कूल जाने वाले बच्चों और शिक्षकों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उपायों को विकसित करने पर केंद्रित है।
किसी संस्थान के पुस्तकालय की भूमिका उस संस्थान को उसके उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक बनने की होती है।अतः एल.डी.डी. (पुस्तकालय एवं प्रलेखन प्रभाग) का मुख्य उद्देश्य परिषद् (एनसीईआरटी) के उद्देश्यों की पूर्ति के प्रयासों में सहयोग देना है।
