प्रकाशन विभाग की गतिविधियाँ
विभाग पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त अन्य प्रकाशनों की एक विस्तृत श्रृंखला उदा- अनुपूरक पाठक, अनुसंधान मोनोग्राफ, सर्वेक्षण, यात्रा-वृत्तांत, लघु भंडार, कविता, शैक्षिक पत्रिकाएँ आदि भी प्रकाशित करता है। एनसीईआरटी तीन भाषाओं यथा- हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में प्रकाशन कार्य करता है। ये सभी पुस्तकें प्रकाशन विभाग द्वारा अनुमोदित अनुसूची दरों पर उसके सूचीबद्ध प्रिंटर द्वारा प्रकाशित की जाती हैं।
परिषद् के प्रकाशनों का वितरण एवं विक्रय विभिन्न राज्यों में नियुक्त थोक एजेंटों के माध्यम से किया जाता है। उर्दू प्रकाशनों का वितरण एवं विक्रय विशेष रूप से दिल्ली प्रशासन की उर्दू अकादमी, दिल्ली के माध्यम से किया जाता है। प्रभाग द्वारा चार क्षेत्रीय उत्पादन-सह-वितरण केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जो क्रमशः कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु और गुवाहाटी में स्थित हैं। एनसीईआरटी के बिक्री काउंटरों से भी पुस्तकें बेची जाती हैं, जो दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता और गुवाहाटी में स्थित हैं। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:
- 1. क्षेत्रीय उत्पादन-सह-वितरण केंद्र, प्रकाशन प्रभाग, एनसीईआरटी, सी/ओ नवजीवन ट्रस्ट भवन, पी.ओ. नवजीवन, अहमदाबाद - 380014
- 2. क्षेत्रीय उत्पादन-सह-वितरण केंद्र, प्रकाशन प्रभाग, एनसीईआरटी, 108, 100 फीट रोड, होस्केरे हल्ली एक्सटेंशन, बनशंकरी तृतीय चरण, बेंगलुरु - 560085.
- 3. क्षेत्रीय उत्पादन-सह-वितरण केंद्र, प्रकाशन प्रभाग, एनसीईआरटी, सीडब्ल्यूसी परिसर (प्रथम तल), किशोरी मोहन बैनर्जी रोड, धनकल बस स्टॉप के सामने, पी.ओ. पनिहाटी, कोलकाता - 700115
- 4. क्षेत्रीय उत्पादन-सह-वितरण केंद्र, प्रकाशन प्रभाग, एनसीईआरटी, सीडब्ल्यूसी गोदाम, मालीगांव, गुवाहाटी - 781021
परिषद् के प्रकाशन अजमेर, मैसूरु, भोपाल, भुवनेश्वर और शिलांग स्थित पाँच क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों के विक्रय काउंटरों के माध्यम से भी बेचे जाते हैं।
एनसीईआरटी अपनी पाठ्यपुस्तकों तथा गैर-पाठ्य सहगामी पाठ्यपाठों को ग्रहण/अनुकूलन/अनुवाद करने के लिए सरकारी एजेंसियों, शिक्षा बोर्डों तथा राज्य पाठ्यपुस्तक एजेंसियों को रॉयल्टी के आधार पर कॉपीराइट अनुमति प्रदान करता रहा है।

