शैक्षिक किट प्रभाग

एनसीईआरटी शैक्षिक किट (पुस्तिका) - वीडियो

भूमिका एवं कार्य

शैक्षिक किट प्रभाग (डीईके), जिसे पहले एनआईई-कार्यशाला के नाम से जाना जाता था, जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में विज्ञान उपकरणों के डिज़ाइन एवं विकास में शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इसके मुख्य उद्देश्य इस प्रकार निर्धारित किए गए थे:

  • विज्ञान शिक्षण उपकरणों का अध्ययन करना।
  • डिज़ाइन एवं निर्माण के परीक्षण हेतु विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षण करते हुए उपकरणों की डिज़ाइन को निर्मित करना।

एनआईई, एनसीईआरटी का एक महत्वपूर्ण प्रभाग रहा है, जो विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण-अधिगम में सुधार को बढ़ावा देने हेतु कार्य करता है। यह प्रभाग प्रिंट मीडिया का समर्थन करते हुए, विद्यालयी उपकरणों के डिज़ाइन, विकास एवं प्रोटोटाइप निर्माण के माध्यम से अनुभवात्मक (हैंड्स-ऑन) गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है।यह प्रभाग छात्रों/शिक्षकों/शिक्षक-शिक्षकों को विकसित की गई विभिन्न किटों के उपयोग पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। साथ ही, यह प्लास्टिक प्रोसेसिंग एवं अन्य विभिन्न ट्रेड्स में भी प्रशिक्षण देता है।इसके अतिरिक्त, यह प्रभाग विभिन्न विस्तार गतिविधियों का संचालन करता है, जैसे कि: बच्चों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अनुभवात्मक गतिविधियाँ, बच्चों के लिए आयोजित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सहभाग|

दृष्टि

यह स्वीकार करते हुए कि रचनात्मक अनुभवात्मक (हैंड्स-ऑन) गतिविधियाँ ही समझ और सार्थक शिक्षा की कुंजी हैं, डीईके (DEK) में विकास संबंधी प्रयासों का केंद्रबिंदु उन गतिविधियों पर होगा जो बच्चे को प्रेरित कर सकें ताकि वह सार्थक शैक्षिक अनुभव प्राप्त कर सके। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए, प्रभाग की अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) गतिविधियों को इस प्रकार से निर्देशित किया जाएगा कि बच्चे थीमैटिक किटों के माध्यम से अवधारणाओं का अन्वेषण करें और उनसे सार्थक निष्कर्ष निकाल सकें। इस प्रकार, प्रभाग निम्नलिखित रूप में कार्य करेगा :

  • किट विकास एवं निर्माण केंद्र एक आदर्श प्रभाग और शिक्षा की बदलती प्रवृत्तियों में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाला है ।
  • विद्यालयी शिक्षा के सभी स्तरों सहित व्यावसायिक शिक्षा एवं कार्यानुभव के लिए शैक्षिक किटों का एक महत्वपूर्ण स्रोत।
  • एससीईआरटी/डायट्स के लिए क्षमता निर्माणकर्ता, ताकि हैंड्स-ऑन गतिविधियों की शुरुआत क्लस्टर एवं ब्लॉक संसाधन केंद्रों तक की जा सके।